Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Saturday, November 25, 2023

Cricket Special

*एक  महिला रोज बैंक आती थी और बिना किसी काम के बैठी रहती थी..*


*मैनेजर ने पूछा: आपका काम क्या है? तुम रोज बैंक क्यों आते हो?*


*महिला: मुझे घर पर कोई काम नहीं है. मैं आपके कर्मचारी मनोहर लाल की पत्नी हूं. जिस तरह कोहली, जड़ेजा, रोहित की पत्नी अपने पति का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम मे आती हैं, मैं भी अपने पति का हौसला बढ़ाने आई हूं ताकि वह मैनेजर बन सकें।*

😜😜😂😂👍

Saturday, November 11, 2023

Deepawali 2023

शुभम करोति कल्याणम, 
अरोग्यम धन संपदा, 
शत्रु-बुद्धि विनाशायः, 
दीपःज्योति नमोस्तुते !!!!

आपको सपरिवार पँचदिवसीय दीपोत्सव (धनतेरस,  दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज) की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीपोत्सव आपके जीवन को सुख, समृद्धि, सुख-शांति, सौहार्द एवं अपार खुशियों की रोशनी से जग-मग करे...!!!!
🙏🏻🙏🏻🙏🏻



Wednesday, November 08, 2023

मैं तुम्हारे बिना ...

मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकता,
तुम मुझे मेरे खुद का मन को फिल करवाती हो,
मेरे लाइफ में मैं तुम्हें चाहता हूं,
तुम मेरे लिए सब कुछ हो,
तुम मुझे पूर्ण करती हो,
तुम्हारे बिना मेरा जीवन अधूरा है,
मेरे जीवन की रोशनी हो,

Wednesday, September 15, 2021

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।

गांव की नई नवेली दुल्हन अपने पति से अंग्रेजी भाषा सीख रही थी, 
लेकिन अभी तक वो 'C' अक्षर पर ही अटकी हुई है।
 
क्योंकि, उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि 
'C' को कभी 'च' तो 
 
कभी 'क' तो 
 
कभी 'स' क्यूं बोला जाता है? 
 
एक दिन वो अपने पति से बोली, आपको पता है,

*चलचत्ता के चुली भी च्रिचेट खेलते हैं...*
पति ने यह सुनकर उसे प्यार से समझाया

 
, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे।
इसे ऐसे कहेंगे, *"कलकत्ता के कुली भी क्रिकेट खेलते हैं।*
 
"पत्नी पुनः बोली *"वह कुन्नीलाल कोपड़ा तो केयरमैन है न?*
 
"पति उसे फिर से समझाते हुए बोला, "यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे, *चुन्नीलाल चोपड़ा तो चेयरमैन है न...*
 
थोड़ी देर मौन रहने के बाद पत्नी फिर बोली, *"आपका चोट, चैप दोनों चॉटन का है न ?*
 
"पति अब थोड़ा झुंझलाते हुए तेज आवाज में बोला, अरे तुम समझती क्यूं नहीं, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे...
 
ऐसे, *आपका कोट, कैप दोनों कॉटन का है न. ..*
 
पत्नी फिर बोली - अच्छा बताओ, *"कंडीगढ़ में कंबल किनारे कर्क है?*
 
"अब पति को गुस्सा आ गया और वो बोला, "बेवकुफ, यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे - *चंडीगढ़ में चंबल किनारे चर्च है न*
 
पत्नी सहमते हुए धीमे स्वर में बोली," 
 
*और वो चरंट लगने से चंडक्टर और च्लर्क मर गए क्या?*
 
पति अपना बाल नोचते हुए बोला, " *अरी मूरख,* यहां
 'C' को "च" नहीं "क" कहेंगे*
 
*करंट लगने से कंडक्टर और क्लर्क मर गए क्या?*
 
इस पर पत्नी धीमे से बोली," अजी आप गुस्सा क्यों हो रहे हो... इधर टीवी पर देखो-देखो...
 
*"केंटीमिटर का केल और किमेंट कितना मजबूत है...*
 
"पति अपना पेशेंस खोते हुए जोर से बोला, *"अब तुम आगे कुछ और बोलना बंद करो वरना मैं पगला जाऊंगा।"*
 
ये अभी जो तुम बोली यहां 'C' को "क" नहीं "स" कहेंगे - 
 
*सेंटीमीटर, सेल और सीमेंट*
 
हां जी पत्नी बड़बड़ाते बोली, 
 
"इस "C" से मेरा भी सिर दर्द करने लगा है।
 
*और अब मैं जाकर चेक खाऊंगी,*
 
*उसके बाद चोक पियूंगी फिर*
 
*चॉफी के साथ*
 
*चैप्सूल खाकर सोऊंगी*
 
*तब जाकर चैन आएगा।*
 
उधर जाते-जाते पति भी बड़बड़ाता हुआ बाहर निकला..
 
*तुम केक खाओ, पर मेरा सिर न खाओ..*
 
*तुम कोक पियो या कॉफी, पर मेरा खून न पिओ..*
 
*तुम कैप्सूल निगलो, पर मेरा चैन न निगलो..*
 
*सिर के बाल पकड़ पति ने निर्णय कर लिया कि अंग्रेजी में बहुत कमियां हैं ये निहायत मूर्खों की भाषा है और ये सिर्फ हिन्दुस्तानियों को मूर्ख बनाने के लिए बनाई है। हमारी मातृभाषा हिन्दी ही सबसे अच्छी है।*

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।😊😊😊

Monday, June 22, 2020

बचपन...

पांचवीं तक स्लेट की बत्ती को जीभ से चाटकर कैल्शियम की कमी पूरी करना हमारी स्थाई आदत थी लेकिन इसमें पापबोध भी था कि कहीं विद्यामाता नाराज न हो जायें । पढ़ाई का तनाव हमने पेन्सिल का पिछला हिस्सा चबाकर मिटाया था!

पुस्तक के बीच विद्या पौधे की पत्ती और मोरपंख रखने से हम होशियार हो जाएंगे ऐसा हमारा दृढ विश्वास था! 

कपड़े के थैले में किताब कॉपियां जमाने का तरीक़ा हमारा रचनात्मक कौशल था। हर साल जब नई कक्षा के बस्ते बंधते तब कॉपी किताबों पर जिल्द चढ़ाना हमारे जीवन का वार्षिक उत्सव था। माता पिता को हमारी पढ़ाई की कोई फ़िक्र नहीं थी न हमारी पढ़ाई उनकी जेब पर बोझा थी।

सालों साल बीत जाते पर माता पिता के कदम हमारे स्कूल में न पड़ते थे। एक दोस्त को साईकिल के डंडे पर और दूसरे को पीछे कैरियर पर बिठा हमने कितने रास्ते नापें हैं , यह अब याद नहीं बस कुछ धुंधली सी स्मृतियां हैं

स्कूल में पिटते हुए और मुर्गा बनते हमारा ईगो हमें कभी परेशान नहीं करता था, दरअसल हम जानते ही नही थे कि ईगो होता क्या है?

पिटाई हमारे दैनिक जीवन की सहज सामान्य प्रक्रिया थी। पीटने वाला और पिटने वाला दोनो खुश थे पिटने वाला इसलिए कि कम पिटे ओर पीटने वाला इसलिए खुश कि हाथ साफ़ हुआ।

हम अपने माता पिता को कभी नहीं बता पाए कि हम उन्हें कितना प्यार करते हैं क्योंकि हमें आई लव यू कहना नहीं आता था। आज हम गिरते सम्भलते  संघर्ष करते दुनियां का हिस्सा बन चुके हैं कुछ मंजिल पा गये हैं तो कुछ न जाने कहां खो गए हैं।

हम दुनिया में कहीं भी हों लेकिन यह सच है हमें हकीकतों ने पाला है। हम सच की दुनियां में थे, कपड़ों को सिलवटों से बचाए रखना और रिश्तों को औपचारिकता से बनाए रखना हमें कभी नहीं आया इस मामले में हम सदा मूर्ख ही रहे।

अपना अपना प्रारब्ध झेलते हुए हम आज भी ख्वाब बुन रहे हैं शायद ख्वाब बुनना ही हमें जिन्दा रखे है, वरना जो जीवन हम जीकर आये हैं उसके सामने यह वर्तमान कुछ भी नहीं। हम अच्छे थे या बुरे थे पर हम एक साथ थे काश वो समय फिर लौट आए।

एक बार फिर अपने बचपन के पन्नो को पलटिये सच में फिर से जी उठेंगे!

Thursday, April 26, 2018

Jokes masti

नई नई शादी के बाद शेर ने शेरनी से पूछा...

- तुम्हारा शादी से पहले किसी से अफेयर था क्या..?

शेरनी ने मंद मंद मुस्कराते हुए कहा...

- तुम्हारी इस बात पर मुझे एक शेर याद आ गया..

😂😂😂😂😂😂
×××××××××××××××××××××××××××××××

अमेरिका के वैज्ञानिक बेहोश हो गए ,

जब उन्हें पता चला
कि

कढ़ाई चाटने से शादी में बारिश होती है ।
😜😜😜😜😜😜😜

×××××××××××××××××××××××××××××××

प्राइवेट जाब में छुट्टी ले कर शादीयो मे पहुंचना उतना ही मुश्किल है
जितना


पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट पहुंचना होता था
😀😀😀😀😀😀😀😀

Thursday, December 28, 2017

पत्नी की फटकार का महत्व

*पत्नी की फटकार का महत्व-*

              पत्नी की फटकार है अद्भुत,
             अद्भुत है पत्नी की मार।
             पत्नी के ताने सुन सुन कर,
             खुलते ज्ञान चक्षु के द्वार।।

दस्यु सुना उत्तर पत्नी का
भरम हो गया अंतर्ध्यान।
हार गई पत्नी से दस्युता
बाल्मिकी हुए कवि महान।।

             पत्नी से जब मार पड़ी तब,
             रोया फूट फूट नादान।
             कालिदास अनपढ़ मतिमंदा,
             हो गए कवि विद्वान महान।।

पत्नी की फटकार सुनी जब,
तुलसी भागे छोड़ मकान।
राम चरित मानस रच डाला,
जग में बन गए भक्त महान।।

             पत्नी छोड़ भगे थे जो जो,
             वही बने विद्वान महान।
             गौतम बुद्ध महावीर तीर्थंकर,
             पत्नी छोड़ बने भगवान।।

पत्नी छोड़ जो भागे मोदी
हुए आज हैं पंत प्रधान।।
अडवाणी ना छोड़ सके तो,
देख अभी तक हैं परेशान।।

             नहीं किया शादी पप्पू ने,
             नहीं सुनी पत्नी की तान।
             इसीलिए करता बकलोली,
             बना है मूर्ख मूढ़ नादान।।

हम भी पत्नी छोड़ न पाए,
इसीलिए तो हैं परेशान।
पत्नी छोड़ बनो सन्यासी,
पाओ मोक्ष और निर्वाण।।

आनन्द लीजिये।

Sunday, September 17, 2017

Todays funny hindi jokes

संता क्लास मे हंस रहा था
1 लड़की बोली स्टॅंड अप कौन हो
तुम??
.
संता :- तुम कौन हो?
.
लड़की :- मे मॉनिटर हूँ.
.
.
संता :- हा.हा.हा.हा.हा.
तेरे दिन गये पगली अब
लॅपटॉप और एलसिडी
का ज़माना है
----------------------------------------------------------------
सरदारजी ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला।
सरदारजी अमरुद वाले से: इसमें तो कीड़ा है !
अमरुद वाला: ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार
मोटरसाइकिल निकल जाए।
सरदार जी : 2 किलो और दे दो।
----------------------------------------------------------------
संता बंता से: यार मैं मर जाऊं तो नथू हलवाई की घरवाली को जरूर बुलाना.
बंता: क्‍यों?
संता: यार मुर्दे के साथ बहुत लिपट-लिपट के रोती है.
----------------------------------------------------------------
कर्मचारी : सर मेरी बीवी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है। छुट्‌टी चाहिए।
बॉस : नहीं मिलेगी।
कर्मचारी : थैंक्यू सर, मैं जानता था, मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे।
----------------------------------------------------------------
प्लेटफॉर्म पर टीटी:-टिकट दिखाओ
मैं:-सर में ट्रेन से आया ही नहीं.!
.
.
.
.
.
टीटी:-क्या सबूत है??
मैं:-सबूत ये है की मेरे पास टिकट नही
है.!!
----------------------------------------------------------------
लड़की - अगर हम ना होती तो तुम लड़को का क्या होता ?
लड़का - कसम से सभी चारो वेदों के ज्ञानी  होते और ये जो message पढ़ रहा है ये तो शंकराचार्य होता...
शंकराचार्य जी प्रणाम
----------------------------------------------------------------
टीचर:- एक तरफ पैसा,
दुसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे ?
||
||
विद्यार्थीः पैसा.
||
||
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है ……………
||
||
दे थप्पड़ दे थप्पड़
----------------------------------------------------------------
"सोचा था हर मोड़ पे "याद" करेंगे
आपको,
-.-
-.-
-.-
पर कमबख्त पूरी सड़क
सीधी थी,
कोई मोड़ ही नहीं आया."
----------------------------------------------------------------
पप्पू ने ढाबा खोला
ग्राहक – मेरी चाय मै मक्खी डूब कर मरी पड़ी है |
पप्पू– तो क्या करू ?
मै ढाबा चलाऊ या इन्हे तैरना सीखाऊँ |
----------------------------------------------------------------
शराब की बोतल में कितने भी बड़े अक्षर में
';खतरा'; लिख लो , लोग पिएँगे ही !.
.
क्योंकि
भारत में सब ,खतरों के खिलाड़ी हैं
------------------------------------------------------------------

Wednesday, March 22, 2017

Some Lines for friends

सभी मित्रों को समर्पित..
जब याद का किस्सा खोलूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।
मैं गुजरे पल को सोचूँ तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
अब जाने कौन सी नगरी में
आबाद हैं जाकर मुद्दत से
मैं देर रात तक जागूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
कुछ बातें थी फूलों जैसी,
कुछ लहजे फूलों जैसे थे ।
मैं शहरे चमन में टहलूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
वो पल भर की नाराजगियाँ,
और मान भी जाना पल भर में ।
अब खुद से भी रूठूँ तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।

Tuesday, January 31, 2017

Value of Degree - Joke

3 इन्जिनियर एक टेढ़े मेढ़े पाइप में से
तार डालने कि कोशिश कर रहे थे,

एक गांव वाला 5 दिन से ये सब देख रहा था


5 वें दिन वो बोला:- मै करू साब ??

वो बोले:- हम 5 दिन से कोशिश कर रहे हैं, हमसे तो हुआ नहीं, तु कैसे निकालेगा ?

चल तु भी कोशिश करले……

गाँव वाला बोला:- ठीक

गाँव वाला खेत मे गया एक चूहा लाया उसकी पूँछ मे तार बान्धा चूहे को पाईप मे डाला

चूहा दुसरी तरफ से तार के साथ बाहर निकल गया |

तब सालो को पता चला डिग्री कि तो कोई वेल्यु ही नही है।

Saturday, December 31, 2016

Ladka Ladki jokes Latest

लडका: आई लव यू।
.
लड़की : अपनी शक्ल
देखी है क्या ?
.
लडका: देखी है तभी तो तुम्हारे
पास आया वरना कटरीना कैफ के पास न जाता।

********************************

Boy :- आज मुझे देखने लड़की वाले आ रहे हैं
Father :- किसने कहा.?
Boy :- मैंने आज एक लड़की छेड़ी, तो उसका भाई बोला :- "आज ही देख लेंगे तुझे.!"

*******************************

लड़का फोन पे अपने दोस्त को:

क्या बे कुत्ते के पिल्ले,
आया क्यों नही!!

जबाब आया: कुत्ते का पिल्ला नहाने गया है,
मैं कुत्ता बोल रहा हूँ...

सॉरी अंकल...

Wednesday, October 19, 2016

Karva chouth 2016 special

19 अक्टूबर को  करवा चौथ के लिए  ध्यान  रहे :

1.जब पत्नी का उपवास हो उसे विश्वास दिलाएं कि आप उसके साथ हैं और आप भी भूखे रsहने का नाटक करें, चाहे भले ही होटल में नाश्ता कर आएं।

2. घर में कुछ खाएं-पीएं न ताकि पत्नी को भी इस बात का पूरा यकीन हो कि वाकई आप उसके साथ हैं...

3. इस दिन शेविंग न बनाएं, ताकि आपके चेहरे पर उपवास की फीलिंग झलके और हेवी नाश्ते की डकार पर कंट्रोल करें नहीं तो पोल खुल जाएगी...

4. जब पत्नी भूखी हो तो आप हंसे न, हंसी आ ही रही हो तो किसी गुप्त स्थान पर जाकर हंस आएं और पत्नी के सामने गंभीर हो जाएं...

5. संभव हो तो इस दिन ऑफिस से छुट्टी लेकर पत्नी के साथ घर पर ही हरिनाम संकीर्तन करें..

6.मोबाइल में ज्यादा उंगली न करें वॉट्सऐप और फेसबुक का त्याग भी इसदिन कर दें....

7. घर में फलाहारी पकवान लाकर रखें ताकि बीवी को अहसास होता रहे कि आपको उसके व्रत खोलने की चिंता है...

8.आवाज पर संयम रखें बच्चों से धीमे और करहाते हुए बोलें ताकि भूखी पत्नी को लगे कि आप वाकई भूखे हैं। इसदिन चटख रंगों के कपड़े न पहने और सादा पहनावा रखें।

9. सावधान, इस दिन पत्नी आपसे जिद करेगी कि आप भूखे न रहें कुछ खा लें लेकिन आप उसके झांसे में मत आना दरअसल वो आपका इम्तहान ले रही होती है।

10. इसदिन टीवी पर कोई कॉमेडी शो भी न देखें क्योंकि उसे देखकर आप हंसे तो फिर समझो फंसे।

बस पत्नी के उपवास के दिन इन टिप्स को अपना डाला तो फिर लाइफ होगी झींगालाला!

सभी शादीशुदा भाइयो और भाइयो के लिए जनहित में जरी....

Sunday, October 09, 2016

Santa - Fire man

संता को Fire department में नौकरी मिल गई ।

एक औरत ने फोन किया "Hello, मेरे घर पर आग लगी है"

संता - "आपने पानी डाला... ?"

औरत - "हा, फिर भी आग बुझी ही नहीं"

संता - "पगली, फिर हम वहाँ आकर क्या करेंगे, हम भी तो पानी ही डालेंगे ना..."

Friday, September 30, 2016

Bihar Special jokes

"  Bihar Special  "

अस्पताल में एक बच्चा पैदा होते ही नर्स से बोला :-
भूख लगी है नाश्ते में क्या है ?

नर्स :- लिट्टी चोखा

बच्चा :-
ई का,
दुबारा बिहार में आ गईनी का रे   !!!!

#########################

एक बिहारी की तपस्या से प्रसन्न होकर
भगवान उसको अमृत देते हैं
तो
वो मना कर देता है

भगवान -
क्यों वत्स..
अमृत क्यों नहीं पी रहे.

बिहारी -
अभिये खैनी खाये हैं प्रभु।।

###########################

अध्यापक - छात्र से -

भोजपुरी में अनुवाद करो ?-

दिल के टुकड़े टुकड़े कर के मुस्कुरा के चल
दिए.......

छात्र:- करेजवा के बुकनी बुकनी कर के दात
चियार के चल देहलू...

#########################

काँनवेन्ट स्कूल और सरकारी स्कूल के
बच्चों में क्या अंतर होता है
आइये देखते हैं-

चिड़ियाधर मे काँनवेन्ट स्कूल के बच्चे-
oh!
wow monkey is sleeping, don't disturb

सरकारी स्कूल के बच्चे ...

" हऊ देख बनरा सुत्तल बा, मार ढेला सार
के!!!

Wednesday, September 28, 2016

Ajeeb Muqudamma

आज कोर्ट में एक अजीब मुकद्दमा चल रहा था..
एक ग्रामीण ने तोप के लाइसेंस के लिये आवेदन दिया था..
और इसे देखने हज़ारों की भीड़ और मीडिया कोर्ट में हाज़िर थे।

जज ग्रामीण से :  ये तुमने तोप के लाइसेंस के लिए आवेदन पुरे होशोहवाश में दिया है?

ग्रामीण- जी हां जज साहब

जज- क्या तुम अदालत को बताओगे कि ये तोप तुम कहां और किस पर चलाने वाले हो।

ग्रामीण- जज साहब पिछले साल मैंने अपने ग्रामीण बैंक में 1 लाख रुपये के बेरोजगार लोन के लिये आवेदन किया, बैंक वालो ने पूरी जाँच पड़ताल कर मुझे 10 हज़ार रुपये का लोन प्रदान किया।

उसके बाद मेरी बहन की शादी में मैंने राशन से 100 किलो शक्कर के लिए आवेदन किया और मुझे राशन से सिर्फ 10 किलो शक्कर मिली।

अभी कुछ दिन पहले जब मेरी फसल बाढ़ में डूब गयी तो पटवारी ने मेरे लिए 50 हज़ार रुपये का मुवायजा स्वीकृत करने की बात करके गया और मेरे खाते में मात्र 5 हज़ार रुपये ही आये।

इसलिए अब मैं सरकारी कार्यप्रणाली को बहुत अच्छे से समझ गया हूँ, मुझे तो बंदर भगाने के लिये पिस्तौल का लाइसेन्स चाहिए था पर मैंने सोचा की यदि मैं पिस्तौल के लाइसेन्स का आवेदन करूँगा तो मुझे कही आप गुलेल का लाइसेन्स न देदे, इसलिए मैंने तोप के लाइसेन्स का आवेदन किया।

Friday, March 11, 2016

Sasur aur Jamai

जमाई बाबू अपने ससुर से दुखड़ा रो रहे थे कि कैसे उनकी पुत्री ने  उनका जीवन कंटकाकीर्ण कर दिया है!

ससुर साहब सुनते-सुनते इमोशनल हो गए!

बोले: ' बेटे! क्या बताऊँ कि तुम्हारे पास जिस कपड़े का पीस है

मेरे पास उसका पूरा थान है थान! '

Thursday, March 10, 2016

Mannat ya Jannat

एक आदमी प्रार्थना कर रहा था !
तभी वहाँ भगवान प्रकट हुए और बोले - "मन्नत मांगो "।

आदमी बोला - "मुझे शादी-शुदा से अविवाहित बना दो" ।

प्रभु बोले - "बेटा, मन्नत मागो  - जन्नत नहीं !"

Wednesday, March 09, 2016

Shadi ke baad

लड़की: मैं शादी के बाद तुम्हारे सब दुःख बाँट लूँगी।

लड़का: पर मैं दुखी कहाँ हूँ ?

लड़की: मैं शादी के बाद की बात कर रही हूँ

Sunday, March 06, 2016

Bhaioro Baba

NASA का राकेट ब्लास्ट हुआ:

जापान: टेक्नोलॉजी परीक्षण किये थे ?
Nasa: yes

रशिया: क्रिटिकल मास वॉल्यूम ठीक था ?
Nasa: yes

ब्रिटेन: ऑपरेटिंग मोड सिस्टम चेक किया था ?
Nasa: yes

भारत:  भैरू बाबा को नारियल चढा़या...?

Nasa : No...!

भारत:   यही खातिर तो नहीं उड़ा!!!!!

Kutte ki Nazar

एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई

लड़की ÷ excuse me मेरे एक हाथ में प्लेट है और दूसरे हाथ में गिलास,आप plz मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे।

लड़का÷हां हां क्यों नहीं।क्या चीज़ हटानी है।

लड़की÷अपनी कुत्ते जैसी नज़र !!!