Showing posts with label Friends. Show all posts
Showing posts with label Friends. Show all posts

Wednesday, April 12, 2017

Friends - Dost

आप भले ही करोड़ों की जायदाद के मालिक हो पर जब तक शाम को चार दोस्त आपका इंतजार न कर रहे हो आप गरीब हो।

एक दोस्त ने क्या खूब लिखा है कि

"मरने के बाद मुझे जल्दी ना जला देना
मेरे दोस्तों को देर से आने की आदत है" ....

*दोस्ती* शब्द का अर्थ बड़ा ही मस्त होता है ( दो+हस्ती )
जब दो हस्ती मिलती हैं, तब दोस्ती होती है।

समुंदर ना हो तो कश्ती किस काम कीं,                               
मजाक ना हो , तो मस्ती किस काम की।।
दोस्तों के लिए तो कुर्बान है,ये जिंदगी                  
अगर दोस्त ही ना हो तो फिर ये जिंदगी किस काम कीं।।

"क्यूँ मुश्किलों में साथ देते हैं "दोस्त"
"क्यूँ गम को बाँट लेते हैं "दोस्त"
"न रिश्ता खून का न रिवाज से बंधा है !
"फिर भी ज़िन्दगी भर साथ देते हैं "दोस्त "

Wednesday, March 22, 2017

Some Lines for friends

सभी मित्रों को समर्पित..
जब याद का किस्सा खोलूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।
मैं गुजरे पल को सोचूँ तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
अब जाने कौन सी नगरी में
आबाद हैं जाकर मुद्दत से
मैं देर रात तक जागूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
कुछ बातें थी फूलों जैसी,
कुछ लहजे फूलों जैसे थे ।
मैं शहरे चमन में टहलूं तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।
वो पल भर की नाराजगियाँ,
और मान भी जाना पल भर में ।
अब खुद से भी रूठूँ तो,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ।।