Showing posts with label Banking jokes. Show all posts
Showing posts with label Banking jokes. Show all posts

Wednesday, May 03, 2017

Bankers ki kasme

बैंकरों द्वारा रोज खाई जाने वाली कसमे जो पूरी नहीं होती-

1 . सुबह 6 बजे तक उठ जाऊँगा और walk  पर जाऊँगा।
2. 15 मिनट पहले ब्रान्च पहुंचुगा।
3. Attendance register अपडेट कर दूंगा।
4. मेरा टेबल बड़ा अस्त व्यस्त रहता है उसे ठीक कर दूंगा।
5. Desktop भरा रहता है उसे खाली कर दूंगा।
6. पेन की ढक्कन नही खोऊगा।
7. लन्च पूरे आधा घंटा करुँगा।
8. इनकम टैक्स कितना कटा है चेक कर लूंगा।
9. अगले महिने छुट्टी पर जाना है, बास से बात कर लूंगा।
10. कस्टमर से झगड़ा नही करुँगा।
11. 5 बजे के बाद काम नही लुगा और 6 बजे ब्रान्च बन्द कर दूगा।
12. घर जाकर थोड़ी JAIIB और CAIIB की पढ़ाई कर लूंगा।
13. कुछ लोग- अब से और दारु नही पियूंगा।
       और किसी का कुछ बाकी है  तो बताएँ ।

Thursday, November 05, 2015

Bank procedures

बैंक कस्टमर सर्विस बेस्ट रिप्लाय

बैंक कस्टमर :- अगर मैं आज चेंक जमा करू तो वो कब क्लियर होंगा?

क्लर्क :- ३ दिन में.

कस्टमर :- मेरा चेंक तो सामने वाली बैंक का है.., दोंनों बैंक आमने-सामने है फिर भी इतना समय क्यों?

क्लर्क :- सर, ‘प्रोसिजर टू फोलो’ करना पड़ता हैं ना. सोंचो आप कही जा रहे हों और बाजु में ही  शमशान हैं, अगर आप शमशान के बाहर ही मर गये, तो आपको पहले घर लेकर जायेंगे या वही निपटा देंगे?

कस्टमर बेहोश.

Tuesday, September 15, 2015

International Banking Rule - Humor

बैंक के नियम।

शाम के 5 बजे बैंक बंद ही हो रहा था।
ब्रांच मैनेजर के पास बेहद दिलकश और शहद सी मीठी आवाज में एक महिला का फोन आया---" सर, मुझे 2 लाख रुपयों की तुरंत आवश्यकता है और मैं सिर्फ 10 मिनिट में बैंक पहुँच जाऊँगी। क्या आप मेरा इन्तजार कर सकते हैं? "

उसकी आवाज इतनी सुरीली थी कि, मैनेजर मना नहीं कर सका।
उसने कैशियर से कहा कि कैश रेडी रखे। कैशियर ने भुनभुनाते हुए अपने बॉस का ऑर्डर माना।

थोड़ी ही देर बाद एक बदसूरत चेहरे, बढ़ी हुई तोंद और अजीबोगरीब फिगर वाली महिला ने बैंक में प्रवेश किया और बैंक मैनेजर को एक चैक देकर कैश की डिमाण्ड की।

मैनेजर जो एक बहुत खूबसूरत महिला की अपेक्षा कर रहा था, ने उस भौंडी शक्लोसूरत वाली महिला को देख तुरंत अपना इरादा बदल दिया और कहा---" देखिए मैडम, आज का कैश क्लोज हो चुका है और आप कल आइए। "

कैशियर जो रेडी था, ने मैनेजर से पूछा---" अगर महिला को कैश नहीं देना था तो हमने इन्तजार क्यूँ किया ?? "

मैनेजर---" देख भाई, मैं उसकी हैल्प तो करना चाहता था लेकिन, ये बैंकिंग का अंतर्राष्ट्रीय नियम है कि---if words and figures don't match, payment will be declined ".

😜😜😜

Tuesday, September 08, 2015

Poor Banker - humor

प्रधानमन्त्री मोदी जी ने कहा है की बैंकिंग सेवा घर घर तक पहुंचे l

अब उनको कौन समझाए कि ये सेवा तो घर घर पहुँच रही है पर बैंकर ऑफिस से घर नही पहुँच रहा है....

Dedicated to all bankers..

हमारी शख्सियत का अंदाज़ क्या लगाओगे ऐ ग़ालिब.....

हम कब्रिस्तान से गुज़रते हैे.. तो मुर्दे भी बेलेंस पुछ लिया करते है.

Smart Banker - only humor

एक महिला अपना पसंदीदा रूमाल बैंक में कैश काउन्टर पर भूल जाती है,कैशियर यह सोचकर रूमाल अपने पास लेता है कि जिसका भी होगा,ले जायेगा,लेकिन गलती से कैशियर द्वारा उस पर 2 - 4 stamps लग जाती है.

कुछ समय पश्चात वह महिला आकर अपना रूमाल मांगती है तो कैशियर उसे उसका रूमाल दे देता है,जैसे ही वह उस पर stamps देखती है तो गुस्से में बोलती है कि ये आपने क्या किया, मेरा रूमाल खराब करदिया.

कैशियर भी तैश में आकर बोलता है कि किसने कहा थी कि रूमाल यहां छोडकर जाओ.

महिला गुस्से में तमतमाती हई शाखा प्रबंधक के केबिन में जाती है और उसे सारी बात बताती है.

शाखा प्रबंधक महिला से रूमाल मांगता है और उस पर "All our stamps cancelled" वाली मोहर लगा कर अपने साइन करता है और फिर महिला को रूमाल देते हुए कहता है कि, लीजिए मैडम अब पहले वाली स्टाम्प की कोई वैधता नही है.

Banker Rocks
Lady Shocks